पेट से जुड़े कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए 19 मई को मनाया जाएगा एब्डॉमिनल कैंसर डे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

पेट से जुड़े कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए 19 मई को मनाया जाएगा एब्डॉमिनल कैंसर डे

Date : 31-Mar-2026

 जयपुर, 31 मार्च । बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़े कैंसर (एब्डॉमिनल कैंसर) के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी को देखते हुए डॉ. संदीप जैन के नेतृत्व में एब्डॉमिनल कैंसर ट्रस्ट द्वारा, फोर्टिस हॉस्पिटल और आईआईईएमआर के सहयोग से 19 मई को एब्डॉमिनल कैंसर डे मनाया जाएगा। इसके लिए इवेंट कैलेंडर 2026 जारी किया गया।

डॉ. संदीप जैन ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘फाइट कैंसर विद अवेयरनेस’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉ. मनीष अग्रवाल ने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत कोलन, लिवर, पैंक्रियाटिक, गैस्ट्रिक, गॉल ब्लैडर, एपेंडिक्स और इसोफेजियल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।कार्यक्रम के तहत 17 मई को देश के 10 शहरों में वॉकथॉन और 19 मई को साइंटिफिक प्रोग्राम आयोजित होंगे, जिनमें विशेषज्ञ डॉक्टर शुरुआती लक्षण, जांच और आधुनिक उपचार पर जानकारी देंगे। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर जागरूकता फैलाएं और नियमित जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के खतरे को कम करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement