बागलकोट दंगा में गिरफ्तार हिन्दू् कार्यकर्ताओं के परिजनाें से मिले भाजपा नेता विजयेंद्र | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

बागलकोट दंगा में गिरफ्तार हिन्दू् कार्यकर्ताओं के परिजनाें से मिले भाजपा नेता विजयेंद्र

Date : 31-Mar-2026

 बागलकोट, 31 मार्च । कर्नाटक राज्य के बागलकोट में पिछले महीने शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव करने और दंगा के आराेप में गिरफ्तार हिंदू कार्यकर्ताओं के परिवारों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने की।

मंगलवार काे किल्लागल्ली क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा नेता विजयेंद्र ने दंगा के आराेप में गिरफ्तार हिन्दू कार्यकर्ताओं के परिजनों से बात की और भरोसा दिलाया कि कानूनी लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी रहेगी। इसके बाद भाजपा नेता विजयेंद्र ने दंगे के दौरान घायल हुए अशोक बारकेस से निजी अस्पताल में मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल वोट बैंक की राजनीति है, लेकिन भाजपा हमेशा हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शांतगौड़ा पाटिल, विधायक शैलेन्द्र बेलदाले, पीएच पूजार, हनुमंत निराणी, पूर्व विधायक एमडी लक्ष्मीनारायण, अरुण शाहापुर तथा प्रदेश सचिव शरणु तल्लीकेरी सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement