चम्पावत में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, सीएम ने दी ₹2 करोड़ की स्वीकृति | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

चम्पावत में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, सीएम ने दी ₹2 करोड़ की स्वीकृति

Date : 31-Mar-2026

 चंपावत, 31 मार्च । गांधी चौक में आयोजित मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने जिले में मधुमक्खी पालन (मौन पालन) को बढ़ावा देने के लिए 1000 परिवारों को इस योजना से जोड़ने की घोषणा की। चयनित परिवारों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना के प्रभावी संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से चम्पावत में मौन पालन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी और स्थानीय लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement