आसनसोल में ‘पश्चिम बंगाल एकेडेमिया कॉन्क्लेव’ का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आसनसोल में ‘पश्चिम बंगाल एकेडेमिया कॉन्क्लेव’ का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

Date : 02-Apr-2026

 आसनसोल, 02 अप्रैल । आसनसोल में शिक्षा जगत और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम शहर के प्रतिष्ठित होटल ग्रैंड में ‘पश्चिम बंगाल एकेडेमिया कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्यभर से आए 200 से ज़्यादा प्राध्यापकों और शिक्षा शास्त्री ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के वरिष्ठ नेता मलय घटक रहे, जिन्होंने अपने मंत्री पर रहते हुए 15 सालों में आसनसोल में हुए विकास कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की मौजूदगी पर प्रकाश डाला।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में पश्चिम बंगाल कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. बीरू रजक, टीडीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव पांडे, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्वाति चक्रवर्ती, कुल्टी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शुभ्रांशु पान, बिराटी कॉलेज (कोलकाता) के प्राचार्य डॉ. दीपक बिस्वास तथा दुर्गापुर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. महानंदा कांजीलाल सहित कई प्रमुख शिक्षाविद मौजूद रहे।

अपने भाषण में डॉ. बीरू रजक ने शिक्षकों से आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में और मलय घटक के पक्ष में प्रचार करने का आग्रह किया। साथ ही यह भी घोषणा की कि प्रधान संघ के सदस्य घर-घर जाकर डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से समर्थन जुटाएंगे। उन्होंने मलय घटक को आधुनिक आसनसोल का शिल्पकार बताया।

कार्यक्रम के संयोजक बीबी कॉलेज के भवन डॉ. अमिताभ बसु ने भी अपने अभिभाषण में मलय घटक के समर्थन का आह्वान किया। सम्मेलन का समन्वय डॉ. कौशिक मंडल ने किया, जबकि मंच संचालन डॉ. चंचल विश्वास ने मंच का संचालन किया।

यह सम्मेलन न केवल शिक्षा शास्त्री के विचार-विमर्श का मंच बना, बल्कि शिक्षा और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुआ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement