जालुकबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, चार घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जालुकबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, चार घायल

Date : 02-Apr-2026

 गुवाहाटी, 02 अप्रैल । गुवाहाटी के जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मालीगांव में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों पर हमला किए जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में चार भाजपा समर्थक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालुकबाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मालीगांव में किसी विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस झड़प में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement