डिमापुर पहुंचे राहुल गांधी, बोकाजान में चुनावी सभा को किया संबोधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डिमापुर पहुंचे राहुल गांधी, बोकाजान में चुनावी सभा को किया संबोधित

Date : 02-Apr-2026

 कार्बी आंगलोंग, 02 अप्रैल । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज डिमापुर पहुंचे, जहां से वे सीधे असम के पहाड़ी जिले कार्बीआंगलोंग के बोकाजान में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए।

यह सभा विपक्षी एकता मंच के समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित की गई है, जहां राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभा स्थल पर 15 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

सभा में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत विपक्षी एकता मंच के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, पिछले दो दिनों से पहाड़ी जिले में भाजपा के कई नेता, जिनमें पीयूष हजारिका भी शामिल हैं, डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच, राहुल गांधी के दौरे के दौरान पीयूष हजारिका की मौजूदगी में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर है, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement