मणिपुर के थौबल जिले में ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुर के थौबल जिले में ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद

Date : 02-Apr-2026

 इंफाल, 02 अप्रैल। सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर मणिपुर के थौबल जिले में हेइरोक पुलिस थानांतर्गत हेइरोक पार्ट-II में एक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। फिलहाल, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार काे जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह बरामदगी बुधवार को खांगाबोक महादेव चिंग इलाके से की गई, जहां सुरक्षाकर्मियों ने दो हैंड ग्रेनेड, अलग-अलग हथियारों की पांच मैगजीन और अलग-अलग कैलिबर के 2,388 राउंड गोला-बारूद जब्त किया।

यह अभियान सुरक्षा एजेंसियों के उन लगातार प्रयासों का हिस्सा है, जिनका मकसद इस क्षेत्र में अवैध हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

बरामद की गई चीज़ों के स्रोत और उनके इस्तेमाल के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।------------------


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement