पुनसिया हॉल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा की शुरुआत, डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुनसिया हॉल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा की शुरुआत, डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा

Date : 02-Apr-2026

 भागलपुर, 02 अप्रैल । डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने एवं यात्रियों की सुविधा में वृद्धि के निरंतर प्रयासों के तहत, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा पुनसिया हाल्ट पर एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली) सेवा प्रारंभ की गई है।

इस उपलब्धि के साथ पुनसिया हाल्ट मंडल का पाँचवां हाल्ट स्टेशन बन गया है, जहाँ यह आधुनिक टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह पहल मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में कार्यान्वित की गई है। उल्लेखनीय है कि एम-यूटीएस प्रणाली के माध्यम से स्मार्टफोन अथवा टैबलेट जैसे हैंडहेल्ड उपकरणों तथा ब्लूटूथ-सक्षम प्रिंटर की सहायता से अनारक्षित टिकट जारी किए जा सकते हैं।

यह सुविधा यात्रियों को स्टेशन परिसर के निकट ही आसानी से टिकट प्राप्त करने में सक्षम बनाती है, जिससे पारंपरिक टिकट काउंटरों पर निर्भरता कम होती है तथा सुलभता, सुविधा एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। इस सुविधा की शुरुआत से अपेक्षा है कि टिकट काउंटरों पर भीड़ में कमी आएगी।

टिकट निर्गमन प्रक्रिया में तेजी आएगी। विशेषकर व्यस्त समय में यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी। डिजिटल टिकटिंग प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement