कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Date : 02-Apr-2026

 रांची, 02 अप्रैल । जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम हाथी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह खुले एक कुएं में गिर गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हाथी सुरक्षित है और उसकी निगरानी की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। विभाग की ओर से कुएं के आसपास की मिट्टी काटकर रास्ता बनाने या अन्य तकनीकी उपायों पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि हाथी को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला जा सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement