मुंबई, 02 अप्रैल । जालना जिले में समृद्धि हाईवे पर सडक़ हादसे में घायल एक और मजदूर महिला की गुरुवार काे शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक आठ मजदूर महिलाओं की मौत हो चुकी है। अन्य चार लोगों का इलाज जालना शासकीय अस्पताल में जारी है। घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जालना जिला पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि घटना के समय महिलाएं काम से वापस घर जा रही थीं। हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मज़दूर जिस ठेकेदार के साथ काम करते थे, उससे उन्हें उचित मुआवज़ा दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि आज एक और घायल
महिला की माैत हाे गई है। उसकी पहचान अभी नहीं हाे पाई है। इस हादसे में अब तक आठ महिला मजदूराें की माैत हाे चुकी है।
दरअसल जालना जिले में समृद्धि हाईवे पर जनवाड़ी-कदवंची इलाके में बुधवार शाम को करीब छह बजे गांव में काम करने के बाद घर वापस जाने के लिए एक पिकअप वाहन में चढ़ने की तैयारी करते समय नागपुर से मुंबई की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिलाओं सहित पिकअप वाहन को पीछे ट्रक्कर मार दिया था। इसके बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना में अलकाबाई दादाराव अदमाने (45), लक्ष्मीबाई संतोष मदन (35), मीनाबाई परमेश्वर अदमाने (45), कांचनबाई प्रकाश अदमाने (50), ताराबाई गहेनाजी चौधरी (60), कडूबाई रामदास मदन (55) और सुमनबाई कचरू अदमाने (70) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि आज सुबह जालना शासकीय अस्पताल में इलाज करवा रही एक महिला मज़दूर की मौत हो गई है, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
इस घटना में घायल प्रयागबाई बाबासाहेब वाघ (30), कविता चौधरी (35), दिनेश रंगनाथ गायकवाड़ (42) और लगभग 50 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का इलाज चल रहा है। घायलों में दिनेश गायकवाड़ पिकअप वाहन का ड्राइवर है , जबकि दूसरा घायल उसका सहयोगी है। इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्दी सही होने की कामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को पांच -पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
