टीवीके प्रमुख विजय ने तिरुचि पूर्व से नामांकन दाखिल किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

टीवीके प्रमुख विजय ने तिरुचि पूर्व से नामांकन दाखिल किया

Date : 02-Apr-2026

 तिरुचि, 02 अप्रैल । तमिल वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय ने गुरुवार को तिरुचि पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के पेरंबूर और तिरुचि पूर्व, दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से पेरंबूर सीट पर उन्होंने 30 मार्च को ही नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके बाद आज तिरुचि पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करने वे तिरुचि पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विजय तिरुचि नगर निगम के बालाक्करै क्षेत्र स्थित जोनल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर मुथु मुरुगेसापांडियन के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव एन. आनंद, संयुक्त महासचिव सी.डी.आर. निर्मलकुमार और तिरुचि जिला सचिव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद विजय खुले प्रचार वाहन में खड़े होकर निकले, जहां सड़क के दोनों ओर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट की अपील की।

पार्टी गठन के बाद पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ रही तमिल वेत्री कझगम राज्य की सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। इनमें पेरंबूर और तिरुचि पूर्व- दोनों सीटों से विजय खुद मैदान में हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीट पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को होगा और चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement