मुख्यमंत्री ने लिया केदारनाथ के रावल से आशीर्वाद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री ने लिया केदारनाथ के रावल से आशीर्वाद

Date : 02-Apr-2026

 देहरादून, 02 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने रावल के आज सीएम आवास पर केदारनाथ के रावल का स्वागत किया। इस दौरान केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन व श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद लेकर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement