बजरंग दल की ओर से श्रीराम जन्मभूमि के हनुमान मंदिर पर किया ध्वजारोहण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बजरंग दल की ओर से श्रीराम जन्मभूमि के हनुमान मंदिर पर किया ध्वजारोहण

Date : 02-Apr-2026

 अयोध्या, 02 अप्रैल । हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिण ओर मध्य में स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया। यह ध्वजारोहण बजरंग दल के संस्थापक और कई पूर्व प्रमुखों की ओर से किया गया।

बजरंग दल के संस्थापक एवं पूर्व सांसद विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश), प्रकाश शर्मा (कानपुर) तथा सुरेन्द्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा और चार फिट सात इंच चौड़ा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement