रक्षा मंत्री विशाखापत्तनम में उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट 'तारागिरी' के कमीशनिंग समारोह में शामिल होंगे। | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रक्षा मंत्री विशाखापत्तनम में उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट 'तारागिरी' के कमीशनिंग समारोह में शामिल होंगे।

Date : 03-Apr-2026

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी के कमीशनिंग समारोह में शामिल होंगे। यह कमीशनिंग भारत के पूर्वी तट के रणनीतिक और समुद्री महत्व को रेखांकित करती है। यह आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को सुदृढ़ करते हुए, युद्धक तत्परता और परिचालन क्षमता बढ़ाने पर भारतीय नौसेना के निरंतर ध्यान को भी दर्शाती है। 

 
श्री सिंह भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान से संबंधित कई आधिकारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। वे परिचालन तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से शहर में स्थित प्रमुख नौसैनिक सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का दौरा करेंगे, जहां वे चल रहे अनुसंधान और तकनीकी विकास की समीक्षा करेंगे।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement