भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान हॉल में स्थित विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटरों पर निवासियों को भारतीय रुपये के नोट बदलने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मुंबई में जारी एक अधिसूचना में, RBI ने कहा कि हवाई अड्डों पर मुद्रा विनिमय गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले मौजूदा ढांचे की समीक्षा के बाद, यह सुविधा अनिवासियों के साथ-साथ निवासियों के लिए भी विस्तारित की जा रही है। तदनुसार, यात्री आव्रजन या सीमा शुल्क डेस्क के आगे ड्यूटी-फ्री क्षेत्र या सुरक्षा क्षेत्र में स्थापित विदेशी मुद्रा काउंटरों से भारतीय रुपये के नोट बदल सकेंगे। RBI ने आगे कहा है कि मुद्रा विनिमय गतिविधियों पर मास्टर दिशा-निर्देश में तदनुसार संशोधन किया जा रहा है।
