दवा मेला 10 से आईएमए भवन में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दवा मेला 10 से आईएमए भवन में

Date : 03-Apr-2026

 रांची, 03 अप्रैल। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन ने दो दिवसीय 10-11 अप्रैल को करमटोली स्थित आईएमए भवन में दवा मेला 2026 का आयोजन किया है। इसका उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी।

आईएमए हाल के अंदर और परिसर में करीब 50 स्टॉल लगेंगे। इस बार अंतरराज्यीय स्टालों की संख्या बढ़ी है। कमेटी की चेयरपर्सन विनीता शरण, फाउंडर एंड को चेयरपर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष रेणु तिवारी, सचिव श्वेता रंजन एवं कोषाध्यक्ष पल्लवी शरण हैं।

कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन जिसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। यह एक पंजीकृत संस्था है, जिसमें जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए यह संस्था लगातार काम करती है। मेले से प्राप्त आय का पूरा का पूरा पैसा जरूरतमंद संस्थाओं या प्रधानमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से समाज कल्याण के लिए दिया जाता है। पहली बार मेला का आयोजन 2022 में किया गया था। स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement