नेपाल : प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नेपाल : प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Date : 03-Apr-2026

 काठमांडू, 03 अप्रैल । प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संघीय संसद सचिवालय ने सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची दोपहर 2:30 बजे प्रकाशित की जाएगी। चुनाव 5 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे होगा।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने उपाध्यक्ष डोल प्रसाद अर्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस प्रस्ताव को गुरुवार को पार्टी की संसदीय बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। 182 सदस्यीय सदन में लगभग दो-तिहाई बहुमत रखने के कारण आरएसपी उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र-9 से निर्वाचित आर्याल इससे पहले पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सचिवालय के अनुसार, यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं तो चुनाव निर्धारित समय के अनुसार होगा, लेकिन वर्तमान संसदीय समीकरण को देखते हुए आर्याल के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement