03 अप्रैल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने व्यापार, उद्योग, ऊर्जा, उर्वरक, संपर्क और आवागमन के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में नए अवसरों पर व्यापक चर्चा की। दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के विभिन्न परिणामों के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।
