अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि पर किया नमन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि पर किया नमन

Date : 03-Apr-2026

 नई दिल्ली, 03 अप्रैल । केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि उनका अथक संघर्ष और जीवनगाथा अनंतकाल तक देशवासियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

अमित शाह ने शुक्रवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय स्वाभिमान के अमर प्रतीक और राष्ट्र-गौरव के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मरण कर उनके चरणों में वंदन करता हूं। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने लोगों को एकजुट किया और हिंदवी स्वराज की स्थापना की। समुद्र पर नियंत्रण के महत्त्व को समझते हुए उनके द्वारा बनाई गई शक्तिशाली नौसेना उनके अद्वितीय रणनीतिक कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का प्रतिबिंब है। एक शासक कैसे एक साथ स्वसंस्कृति और स्वभाषा की रक्षा कर सकता है तथा लोककल्याण के आदर्श भी स्थापित कर सकता है, उनका जीवन इसका आदर्श है।

उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) मराठा साम्राज्य के संस्थापक, एक कुशल रणनीतिकार और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध 'स्वराज' की स्थापना की। 19 फरवरी, 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में जन्मे छत्रपति शिवाजी ने गोरिल्ला युद्ध तकनीक से आदिलशाही और मुगल सेनाओं को हराया। अष्टप्रधान मंडल के माध्यम से कुशल प्रशासन, मातृभूमि के रक्षक और 'हिंदू पद पादशाही' के प्रणेता के रूप में वे इतिहास में अमर हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement