(लीड) पश्चिम एशिया युद्ध में अब तक 1563 से अधिक लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

(लीड) पश्चिम एशिया युद्ध में अब तक 1563 से अधिक लोगों की मौत

Date : 03-Apr-2026

 दुबई, 03 अप्रैल। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से छिड़े युद्ध में अब तक भारी मानवीय क्षति हुई है। अल जजीरा चैनल ने आज इस संबंध में आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक 02 अप्रैल तक 1563 से अधिक लोग मारे गए हैं। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि युद्ध की ज्वाला अगर लंबे समय सुलगती रही तो यह आंकड़े और भयावह होंगे।

किस देश में कितने लोगों की मौत-

लेबनान : 1,345 लोग मारे गए, 4,040 से घायल।

इजराइल : 28 लोग मारे गए, 3,223 घायल।

अमेरिका : 13 लोग मारे गए, 200 घायल।

वेस्ट बैंक: चार लोग मारे गए।

यूएई: 12 लोग मारे गए। 169 घायल।

बहरीन: तीन लोग मारे गए।

सऊदी अरब: दो लोग मारे गए। 20 घायल।

कुवैत: छह लोग मारे गए।

ओमान: तीन लोग मारे गए।

कतर: 16 लोग घायल।

जॉर्डन: 20 लोग घायल।

सीरिया: 4 लोग मारे गए।

इराक: 107 लोग मारे गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement