महाराष्ट्र के नासिक जिले में कार कुएं में गिरी, नौ की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

महाराष्ट्र के नासिक जिले में कार कुएं में गिरी, नौ की मौत

Date : 04-Apr-2026

 मुंबई, 04 अप्रैल। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी में एक अनियंत्रित कार बीती रात कुंए में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। नासिक पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह तक सभी शव कुएं से निकाल लिए।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि नासिक जिले के शिवाजी नगर इलाके में स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दरगोड़े परिवार गया था। वहां से लौटते समय शुक्रवार रात करीब 10 बजे दरगोड़े परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

कुआं पानी से भरा होने और रात होने की वजह से शुरू में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। सुबह क्रेन की मदद से डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने कार और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया है। इस हादसे में सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (35), रेशमा सुनील दरगोड़े (33) के साथ राखी, आशा, माधुरी और श्रावणी दरगोड़े ,सृष्टि (16), श्रेयश (11) और समृद्धि (7) की मौत हो गई है। इस घटना से पूरा गांव गम में डूब गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement