चुनाव 26: भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन का बराक घाटी का दौरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चुनाव 26: भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन का बराक घाटी का दौरा

Date : 04-Apr-2026

 -मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू, केंद्रीयमंत्री सोनोवाल, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या करेंगे तूफानी प्रचार

गुवाहाटी, 04 मार्च । असम विधानसभा चुनाव के प्रचार का दिन जैसे-जैसे समाप्त होने की कगार पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। असम में शनिवार को कई हाई प्रोफाइल नेता चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। इस कड़ी में आज चुनावी प्रचार करने के लिए बराक में उपस्थित होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। पहले पथारकांदी निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल के लिए रामकृष्ण नगर में एक चुनावी सभा में भाग लेंगे। इसके बाद कछार जिले के लख़ीपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार कौशिक राय के लिए चुनाव प्रचार चलाया जाएगा। इसके अलावा लखीपुर के लावक चाय बाग़ान के खेल मैदान में भी आयोजित चुनावी सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग लेंगे।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज चार जिलों में विजय संकल्प सभाओं में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले माहमरा, फिर सोनारी, फिर नाजिरा तथा अंत में मरियानी में मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम को जोरहाट में रोड शो में भी भाग लेंगे।

इसी कड़ी में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज ग्वालपाड़ा जिले के लखीपुर और गुवाहाटी के दिसपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू नाओबेचा, रंगानदी औऱ लखीमपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे। जबकि, केंद्रीयमंत्री सर्बानंद सोनोवाल दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र में दो और गुवाहाटी मध्य विधानसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस बीच असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई भी आज निचले असम में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। एपीसीसी सूत्रों ने बताया है कि एक बार फिर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की असम में चुनावी सभाएं आयोजित की गई हैं, कांग्रेस के तीनों नेता 5 और 6 और 7 अप्रैल को असम का दौरा करने वाले हैं। ज्ञात हो कि असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आगामी 7 अप्रैल की शाम को समाप्त हो जाएगा। मतदान 9 अप्रैल और मतों की गिनती 4 मई को होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement