पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 42 उड़ानें | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 42 उड़ानें

Date : 04-Apr-2026

 नई दिल्ली, 04 अप्रैल । पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयरलाइन ने आज जारी बयान में बताया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 04 अप्रैल को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली 26 गैर-निर्धारित उड़ानें शामिल हैं, जो उस समय प्रस्थान वाले स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा शर्तों के अधीन होंगी।

कंपनी ने कहा कि ये उड़ानें यूएई में संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं। एयर इंडिया समूह ने बताया कि वह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके प्रभावित यात्रियों से खुद संपर्क करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे री-बुकिंग के ऑफर्स और ऑपरेशनल नोटिफिकेशन्स पाने के लिए अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट करें।

एयरलाइन ने बताया कि इसके अलावा उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें तय शेड्यूल के अनुसार चल रही हैं, जिन यात्रियों की शेड्यूल्ड सर्विस सस्पेंड हो गई है, वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए री-बुकिंग या पूरे रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा जिन यात्रियों ने ऐसे किसी भी रूट पर यात्रा के लिए बुकिंग कराई है, जहां एयर इंडिया ग्रुप की तय उड़ान सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं या पूरे पैसे वापस लेने का विकल्प चुन सकते हैं।

एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी री-बुकिंग या कैंसलेशन की रिक्वेस्ट एयरलाइन की वेबसाइट https://airindia.com पर भेजें। अधिक जानकारी के लिए, कृपया 24x7 कस्टमर सपोर्ट हॉटलाइन +911169329333 या +911169329999 पर संपर्क करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement