मणिपुर : चार उग्रवादी गिरफ्तार, राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजम | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुर : चार उग्रवादी गिरफ्तार, राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजम

Date : 04-Apr-2026

 इंफाल, 04 अप्रैल। उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए, मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह पुलिस स्टेशन के तहत यांगौबुंग गांव में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान घाटी-आधारित उग्रवादी समूह (वीबीआईजी) के चार कैडरों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस द्वारा शनिवार काे दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार चारों उग्रवादियों को बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। जिनकी पहचान केइशम सुमंता मैतेई (25, पीएलए से जुड़ा), अंगोम सोमरजीत सिंह उर्फ नोंगाबा (32, जो एनआरएफएम से जुड़ा), युमनाम नाओबा सिंह उर्फ शिनसांगम्बा (26, जो केसीपी/एमएफएल से जुड़ा) और खुंड्राकपम श्यामसन मैतेई उर्फ मंगनलेइबा (25, जो केसीपी /एमएफएल से जुड़ा) के रूप में की गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र पर नियंत्रण के अभ्यास तेज कर दिए हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने शुक्रवार को जरूरी सामानों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की, जिसके तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से कुल 276 वाहन गुजरे। सामानों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में काफिलों को सुरक्षा प्रदान की गई।

बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत, पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में 117 नाके और चेकपॉइंट बनाए गए। हालांकि, इन जांचों के दौरान किसी को भी हिरासत में लेने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement