ईरान से भारतीय मछुआरों की सुरक्षित वापसी, आर्मेनिया के सहयोग पर विदेश मंत्री ने जताया आभार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ईरान से भारतीय मछुआरों की सुरक्षित वापसी, आर्मेनिया के सहयोग पर विदेश मंत्री ने जताया आभार

Date : 04-Apr-2026

 नई दिल्ली, 04 अप्रैल। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को ईरान में फंसे भारतीय मछुआरों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान और वहां की सरकार का आभार व्यक्त किया।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि आर्मेनिया के सहयोग से भारतीय मछुआरों को ईरान से निकालकर आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित रूप से भारत लाया गया है। उन्होंने इस मानवीय सहायता के लिए आर्मेनियाई सरकार के प्रति कृतज्ञता जताई।

विदेश मंत्रालय के अनुसार संबंधित एजेंसियों के समन्वय से यह निकासी अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मछुआरे पहले ईरान में फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराते हुए आर्मेनिया के जरिए भारत वापस लाया गया।

सरकार ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी शीघ्र वापसी उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement