टीएमसी का मतलब "टेरर, मर्डर और क्राइम” : अनुराग सिंह ठाकुर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

टीएमसी का मतलब "टेरर, मर्डर और क्राइम” : अनुराग सिंह ठाकुर

Date : 04-Apr-2026

 सिलीगुड़ी, 4 अप्रैल । भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरते ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। इस्लामपुर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि टीएमसी का मतलब टेरर, मर्डर और क्राइम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, शोषण और माफियागिरी चरम पर है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, जबकि युवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।

मालदा की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र था। अधिकारियों को रोके जाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ठाकुर ने दावा किया कि राज्य में हजारों करोड़ के घोटाले हुए है और मंत्रियों के घरों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों के काम में बाधा डाल रही है और चुनाव आयोग के अधिकारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि 74 विधायकों को टिकट क्यों नहीं दिया गया और 15 उम्मीदवारों की सीटें क्यों बदली गई। उनके अनुसार, यह संकेत है कि सत्तारूढ़ दल चुनाव हारने की स्थिति में है।

वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के मुद्दे पर उन्होंने अवैध घुसपैठ का आरोप लगाया और कहा कि इससे राज्य की स्थिति बदल रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बांग्लादेशी नागरिकों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए? उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव और चुनाव के बाद शांति बनाए रखने की अपील भी की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement