प्रधानमंत्री माेदी की कूचबिहार में जनसभा कल, एसपीजी ने संभाला मोर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री माेदी की कूचबिहार में जनसभा कल, एसपीजी ने संभाला मोर्चा

Date : 04-Apr-2026

 कूचबिहार, 4 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा ऐतिहासिक रासमेला मैदान में आयोजित होगी, जिसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस संबंध में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी कूचबिहार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। वहीं, कूचबिहार एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री माेदी रविवार दोपहर करीब तीन बजे कूचबिहार एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए रासमेला मैदान स्थित सभा स्थल तक जाएंगे।

राज्य और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, यह जनसभा कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले की 13 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सभास्थल पर तीन स्तरों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली को लेकर उत्तर बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement