कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम का गेवरा खदान दौरा, संचालन और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम का गेवरा खदान दौरा, संचालन और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा

Date : 04-Apr-2026

 कोरबा, 4 अप्रैल । कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने अपने दौरे के दूसरे चरण में शनिवार को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान संचालन, उत्पादन क्षमता और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

चेयरमैन गेवरा व्यू पॉइंट पहुंचे, जहां माइन प्लान के माध्यम से खदान के संचालन की जानकारी ली गई। उन्होंने उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर चर्चा की और खदान को 70 मिलियन टन उत्पादन क्षमता तक पहुंचाने की संभावनाओं पर विचार किया।

दौरे के दौरान उन्होंने 1000 टीपीएच क्षमता वाले क्रशर का अवलोकन किया। इसके साथ ही एनटीपीसी पब्लिक साइलो डिस्पैच सिस्टम का जायजा लिया और एबी कोल स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने साइलो 5 और 6 की प्रगति की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में चेयरमैन ने अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ सतत संवाद बनाए रखने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने की बात कही।

उन्होंने कहा कि शहरों के सपाट रास्ते भले ही आरामदायक होते हैं, लेकिन खदानों की ऊबड़-खाबड़ जमीन पर काम करते हुए जो आत्मीय संतोष मिलता है, वह कहीं और संभव नहीं है। दौरे के दौरान खदान के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए चेयरमैन ने उत्पादन और संचालन को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement