इतिहास के पन्नों में 06 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, देश की राजनीति में नया अध्याय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 06 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, देश की राजनीति में नया अध्याय

Date : 05-Apr-2026

 देश के राजनीतिक इतिहास में 6 अप्रैल की तारीख विशेष महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना हुई, जिसने आगे चलकर भारतीय राजनीति में प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई।

भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ में थीं, जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। जनसंघ ने लंबे समय तक देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और वैचारिक आधार तैयार किया।

वर्ष 1975 में लागू आपातकाल के बाद राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आया। 1977 में जनसंघ सहित कई दलों का विलय होकर जनता पार्टी का गठन हुआ, जिसने आम चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।

हालांकि, आंतरिक मतभेदों के चलते जनता पार्टी अधिक समय तक एकजुट नहीं रह सकी। अंततः 1980 में इसका विघटन हुआ और उसी प्रक्रिया से भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ।

भाजपा ने अपने गठन के बाद धीरे-धीरे संगठन को मजबूत किया और आज यह देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक बन चुकी है। 06 अप्रैल का दिन इसलिए भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।

1896 - आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1906 - पहले एनिमेटिड कार्टून के लिए कॉपीराइट हासिल किया गया।

1917 - प्रथम विश्वयुद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1919 - महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1925 - विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई, विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।

1930 - महात्मा गांधी ने स्वतंत्र भारत की मांग के साथ सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।

1936 - एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।

1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

1955 - अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1980 - भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।

1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।

1985 - पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।

1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।

1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।

2000 - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सजा सुनायी।

2003 - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।

2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।

2007 - बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।

2008 - केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।

2008 - लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये।

2008 - इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई।

2010 - भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2013- राही सरनोबत ने 05 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2020 - कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा।

2024 - अतंरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के बाद दो महिला और एक पुरुष यात्री रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल के जरिए कजाखस्तान पहुंचे।

जन्म

1593 - मुमताज महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ।

1886 - उस्मान अली- हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।

1929 - प्यारेलाल खण्डेलवाल- राजनीतिज्ञ।

1931 - सुचित्रा सेन- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।

1956 - दिलीप वेंगसरकर- प्रसिद्ध क्रिकेटर।

1956 - दिलीप वेंगसरकर - क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।

1971 - संजय सूरी - बालीवुड अभिनेता।

1995 - प्रणति नायक - भारतीय जिमनास्टर हैं।

निधन

1929 - महाशय राजपाल - प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।

2001 - चौधरी देवी लाल - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा।

2021 - प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) - कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।

महत्वपूर्ण अवसर

डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)

ग्राम स्वराज दिवस


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement