फकीराग्राम में 58वें आंचलिक रंगाली बिहू के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फकीराग्राम में 58वें आंचलिक रंगाली बिहू के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन

Date : 22-Apr-2026

 कोकराझार (असम), 22 अप्रैल । कोकराझार जिलांतर्गत फकीराग्राम क्षेत्र में 58वें आंचलिक रंगाली बिहू के आयोजन को लेकर मंगलवार की रात अस्थायी कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया। फकीराग्राम ऑफिसर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के सलाहकार एवं पूर्व शिक्षक खनिन राय ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में फकीराग्राम परिषद क्षेत्र के एमसीएलए एजामुल हक, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कृष्ण चंद्र नाथ तथा परबतझोरा विधानसभा क्षेत्र से बीपीएफ के प्रत्याशी डॉ. रेजाउल करीम उपस्थित रहे। इसके अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य डेका, सचिव निहार नारायण देव, संयुक्त सचिव बिजू नाथ, नजरुल हक, प्रणव शर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि इस वर्ष फकीराग्राम आंचलिक रंगाली बिहू समिति 1 और 2 मई को दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत बिहू उत्सव का आयोजन करेगी। हालांकि इस बार लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की अनुपस्थिति में समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, अंतिम दिन के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक देबोजीत बोरा अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में बिहू उत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement