मप्रः स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्रः स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान

Date : 22-Apr-2026

 भोपाल, 21 अप्रैल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए सभी के प्रयासों को सराहनीय बताया।

मंत्री सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने की सराहना की। प्रशासन अकादमी, भोपाल में मंगलवार को आयोजित “साधना सप्ताह” कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, टीमवर्क एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। मंत्री सिंह ने इस सफलता के लिए सभी संबंधितों को हार्दिक बधाई दी है।

सिविल सेवा दिवस के अवसर मंगलवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेमलता उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षक को नवाचारी अधिगम सामग्री विकसित करने के लिए एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, “सुपर-100” योजना के अंतर्गत जेईई एवं नीट परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल के प्राचार्य सुधाकर पाराशर तथा शिक्षक एकता पाठक (गणित), सीमा माथुर (रसायन), भारती द्विवेदी (जीव विज्ञान) एवं गुलाब सिंह (भौतिक विज्ञान) को संयुक्त रूप से एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement