अग्निशमन सेवा सप्ताह संपन्न, 36 सौ से अधिक लोगों को दिया गया प्रशिक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अग्निशमन सेवा सप्ताह संपन्न, 36 सौ से अधिक लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

Date : 22-Apr-2026

 भागलपुर, 22 अप्रैल । केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) एनटीपीसी कहलगांव की अग्निशमन शाखा द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोरंजन परीदा महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) एनटीपीसी कहलगांव, भारती नंदन कमाण्डेन्ट/केऔसुब इकाई एनटीपीसी कहलगांव, श्रीनाथ मारिसेट्टी जीएम मेंटेनेंस, मो सरफराज नवाज डीसीएलआर कहलगांव, डॉ केके चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवन ज्योति अस्पताल कहलगांव, सहायक कमांडेन्ट, अग्नि मनीष कुमार, सहायक कमांडेन्ट, कार्य गोरे लाल शुकला, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक, बच्चे एवं भारी संख्या मे सयंत्र के कर्मचारी एवं केऔसुब के बल सदस्य उपस्थित हुए।

इस अवसर पर केऔसुब अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा एक उत्कृष्ट अग्नि प्रर्दशन का आयोजन किया गया तथा 14 अप्रैल से आंरंभ हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

भारती नंदन कमाण्डेन्ट केऔसुब इकाई एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा, उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए संबोधित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य एनटीपीसी कहलगांव परिवार के सभी वर्गों में जागरूकता, शिक्षा और आपदा के प्रति तैयारियों को सुदृढ़ करना था। पिछले एक सप्ताह के दौरान संयंत्र के सभी कर्मचारियों, मजदूरों, केऔसुब के बल सदस्यों तथा टाउनशीप स्थित विद्यालयो के बच्चों को अग्नि दुर्घटना से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उदेश्य सभी नागरिकों को अग्नि दुर्घटना से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना तथा अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। सहायक कमांडेन्ट अग्नि द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष में सीएसआईएफ फायर विंग ने संयत्र की 35 अग्नि घटनाओं का सफलतापूर्वक सामना किया साथ ही यह भी बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान 3600 से अधिक लोंगो को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोरंजन परीदा महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) एनटीपीसी कहलगाँव, द्वारा जनमानस में अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूकता के लिए अग्निशमन शाखा द्वारा आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सभी बल सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया।

निरीक्षक अग्नि जुलियस ईश्वरी द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह समापन समारोह कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मुख्य अतिथि मनोरंजन परीदा महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) एनटीपीसी कहलगाँव, सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement