खूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

खूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप

Date : 25-Apr-2026

 खूंटी, 25 अप्रैल ।

जिले के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित स्मार्ट कोचिंग को पुनः शुरू करने की मांग उठी है।

इस संबंध में पूर्व जिलाध्यक्ष झारखंड विकास मोर्चा दिलीप मिश्रा ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है।

दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि आकांक्षा योजना के तहत वर्ष 2020 से इस विद्यालय में स्मार्ट कोचिंग की शुरुआत की गई थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी लाभ मिला। विशेष रूप से सत्र 2023-24 और 2024-25 में छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।

उन्होंने कहा कि बाद में तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर यह कोचिंग बंद कर दी गई, जिसके कारण दिसंबर 2025 से 11वीं और 12वीं की छात्राएं इस सुविधा से वंचित हो गईं। इससे उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हुई है।

दिलीप मिश्रा ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि खूंटी जैसे उग्रवाद प्रभावित और संवेदनशील जिले में छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्ट कोचिंग को किसी भी योजना के तहत पुनः शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं जेईई और एन ईईटी जैसी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement