दिल्ली सरकार के मंत्री भी पेट्रोल बचाएंगे, कपिल मिश्रा ने किया मेट्रो से सफर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली सरकार के मंत्री भी पेट्रोल बचाएंगे, कपिल मिश्रा ने किया मेट्रो से सफर

Date : 13-May-2026

 नई दिल्ली, 13 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली के सभी मंत्री, अधिकारी एवं कर्मचारी ईंधन बचाने के लिए सभी सम्भव प्रयास करेंगे। यह बात दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कही। मिश्रा ने बुधवार को परिवहन के लिए दिल्ली मेट्रो का प्रयोग किया।

मेट्रो में सफर के दौरान कपिल मिश्रा ने दिल्ली वासियों से ऊर्जा संरक्षण के विविध तरीकों पर चर्चा की और अन्य लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने दैनिक जीवन में अपने कार्यालय एवं प्रतिष्ठान जाने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग करने वाले दिल्ली वासियों से बस एवं मेट्रो को अपनाने का आग्रह किया। साथ ही घर के नजदीक स्थित बाजारों एवं अन्य जगहों पर जाने के लिए पैदल या साइकिल का प्रयोग करने का आग्रह किया।

मिश्रा ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान का पालन करते हुए ईंधन बचाना एवं ऊर्जा का संरक्षण करना हम सबका राष्ट्रीय कर्तव्य है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी अपने काफिले को आधे से भी कम कर रही हैं। दिल्ली के मंत्री सार्वजनिक परिवहन अपना रहे हैं और अब बहुत आवश्यकता पड़ने पर केवल एक सरकारी गाड़ी का प्रयोग किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement