बलौदाबाजार, 13 मई । प्राकृतिक आपदा से मृत दो व्यक्ति के निकट परिजन प्रत्येक के लिए 4 लाख के मान से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिजन कांतिबाई सोनी पति रामचरण सोनी, निवासी ग्राम टुण्डरा, तहसील टुण्डरा एवं सावित्री वैष्णव पति भोलादास वैष्णव, निवासी ग्राम मड़वा, तहसील टुण्डरा क़ी तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
