आसनसोल मेयर ने हाट्टन रोड से अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आसनसोल मेयर ने हाट्टन रोड से अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

Date : 13-May-2026

 आसनसोल, 13 मई। आसनसोल बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण के मुद्दे पर अब निगम प्रशासन और सख्त रुख अपनाने जा रहा है।प्रशासनिक स्तर पर 16 मई से अतिक्रमण हटाने को लेकर निगम प्रशासन की ओर से करवाई शुरू की जाएगी जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, आसनसोल के व्यवसायिक संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मेयर विधान उपाध्याय को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया था जिसके जवाब में मंगलवार रात मेयर विधान उपाध्याय ने 16 में से फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करने की सूचना दी है।

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभु नाथ झा ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों की ओर से लगातार बाजार इलाके में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर बीते दिनों आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र भी सौंपा गया था, जिसमें विशेष रूप से हट्टन रोड और आसपास के बाजार क्षेत्र में अवैध कब्जों के कारण आम लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख किया गया था।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। निगम की ओर से जानकारी दी गई है कि आगामी 16 मई से हट्टन रोड इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बताया गया है कि यह अभियान हट्टन रोड मोड़ से इस्माइल मोड़ तक चलाया जाएगा, ताकि सड़क को पूरी तरह अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके।

शंभू नाथ झा ने कहा कि लगातार प्रयासों और विभिन्न संगठनों की मांग के बाद नगर निगम द्वारा उठाए गए इस कदम से बाजार क्षेत्र के व्यवसायियों और आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने इस पहल के लिए मेयर और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से विधान उपाध्याय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और पहल से इस मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई संभव हो सकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement