गुरुग्राम: प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुरुग्राम: प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग

Date : 22-May-2026

 गुरुग्राम, 22 मई। द्वारका यहां एक्सप्रेस-वे के पास स्थित सेक्टर-112 में शुक्रवार की सुबह एक प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया और आसपास काला धुआं फैल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्लांट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी। पहले प्लांट के एक हिस्से से धुआं उठता दिखा, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक वेस्ट और रसायनों के कारण आग तेजी से फैली और तेज धमाकों की आवाज भी सुनाई दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

रास्ता नहीं मिलने की वजह से गाड़ी चालक कुछ देर तक भटकते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारियों का कहना है कि प्लांट में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई।

सेक्टर-112 थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे इलाके में तेज धुएं और जलने की गंध फैल गई।

फायर अधिकारी ने कहा, कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम चल रहा है ताकि दोबारा आग न भड़के।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement