घूसखोर एसीएस अधिकारी के घर से नकदी और सोने के आभूषणों का जखीरा बरामद | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

घूसखोर एसीएस अधिकारी के घर से नकदी और सोने के आभूषणों का जखीरा बरामद

Date : 22-May-2026

 गुवाहाटी, 22 मई। घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए एसीएस अधिकारी लाचित दास के आवास पर चलाए गए छापामारी अभियान में भारी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा देर रात तक चलाए गए अभियान में लगभग 50 लाख रुपये नकद तथा 500 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

लाचित दास भूमि अभिलेख निदेशालय में अतिरिक्त भूमि अभिलेख अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें गुरुवार को 45 हजार रुपये की घूस लेते समय सतर्कता टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जाल बिछाकर कार्रवाई की थी।

गिरफ्तारी के बाद उनके आवास पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी और बहुमूल्य आभूषण मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। जांच एजेंसियां अब बरामद संपत्ति के स्रोत की जांच में जुट गई हैं। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement