सूरजपुर, 01 जून। सूरजपुर जिले के चार विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
पीआरओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक जिले में कुल 40.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विकासखंडवार आंकड़ों में प्रतापपुर सबसे आगे रहा, जहां 75.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सूरजपुर में 63.15 प्रतिशत, रामानुजनगर में 47.37 प्रतिशत और भैयाथान में 26.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
