मेट्रो एक जिम्मेदार नागरिक होने की हमारी पहचान : सिरसा | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल

National

मेट्रो एक जिम्मेदार नागरिक होने की हमारी पहचान : सिरसा

Date : 01-Jun-2026

 नई दिल्ली, 01 जून । दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने सभी से जनभागीदारी करने की अपील की।

मेट्रो मे यात्रा के दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अपील के अनुरूप आज भी मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने कहा कि मेट्रो हमारे लिए केवल एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचने का साधन ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान भी है। इससे समय की बचत होती है, ट्रैफिक का दबाव कम होता है, ईंधन की खपत घटती है और प्रदूषण कम करने में भी बड़ी मदद मिलती है।

सिरसा ने कहा कि हम अपनी रोजमर्रा की यात्रा में मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, तो हम न केवल अपने शहर को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि ऊर्जा बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने सभी से अपील की कि साथ मिलकर ऐसे छोटे-छोटे कोशिशों को अपनी आदत बनाएं और एक स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement