खेल मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, बेनीपुर स्टेडियम के जीर्णोद्धार की उठाई मांग | The Voice TV

Quote :

"आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीकर बेकार मत करो। - स्टीव जॉब्स "

National

खेल मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, बेनीपुर स्टेडियम के जीर्णोद्धार की उठाई मांग

Date : 10-Jun-2026

 नई दिल्ली, 10 जून । दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को 'भाई वीर सिंह साहित्य सदन' का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर आज 'आधुनिक पंजाबी साहित्य के जनक' माने जाने वाले भाई वीर सिंह के गहरे आध्यात्मिक और साहित्यिक योगदान को याद किया, उनकी रचनाएं पीढ़ियों को प्रेरित करती रही हैं और हमारे सामूहिक मूल्यों का मार्गदर्शन करती हैं।

तरनजीत सिंह संधू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह दौरा उनके लिए बहुत निजी था, क्योंकि मेरे पिता, प्रो. बिशन सिंह समुंद्री (जो गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के संस्थापक वाइस चांसलर थे), को 1993 में 'भाई वीर सिंह इंटरनेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि कैसे 'भाई वीर सिंह ने सरदार तेजा सिंह समुंद्री को "परम पवित्र शहीद" कहा था और 1926 में लाहौर जेल में उनकी शहादत को सिख चरित्र और भावना की एक दिव्य जीत बताया था।

उपराज्यपाल ने कहा कि आधुनिकीकरण के इस दौर में सांस्कृतिक संस्थान हमारी समृद्ध विरासत सार्वजनिक जीवन में एक जीवंत शक्ति बनी रही, यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकास भी, विरासत भी" के विजन को अपनाते हुए, हम प्रगति और शहरीकरण के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मज़बूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement