कानपुर पर्यटन में शामिल करने के लिए प्रसिद्ध जगहें | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Travel & Culture

कानपुर पर्यटन में शामिल करने के लिए प्रसिद्ध जगहें

Date : 02-Mar-2024

 उत्तरप्रदेश के पुराने शहरों में से एक है कानपुर| यह शहर एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र था, जहां कई राजवंशों का शासन रहा है | 

कानपुर में घूमने की कई प्रसिद्ध जगहें हैं | आइए आपको बताते हैं कानपुर शहर में घूमने की बहुत ही सुंदर और आकर्षक घूमने के प्रमुख जगहें|

राधा कृष्ण मंदिर 

जे के टेंपल या राधा कृष्ण मंदिर कानपुर के सर्वोदय नगर में गोविंद नगर रोड पर स्थित है | मंदिर के साथ मंदिर प्रांगण भी बहुत खूबसूरत है | इस मंदिर को अपने पर्यटन में शामिल करके अनुभव ले सकते हैं | 

 

वॉटर पार्क 

गर्मियों के मौसम में कानपुर के ब्लू वर्ड थीम पार्क जा सकते हैं | यहां स्लाइड वेवपुल, साइकलोन राइड, रेन डांस फ्लोर जैसे कई राइड्स के मजे ले सकते हैं | 

मोती झील 

कानपुर का मोती झील सबसे पुराने पर्यटन साथलों में से एक है | यहां बोटिंग कर सकते हैं | वीकेंड पर यहां सैलानियों की भीड़ ज्यादा लगती है |



चिड़ियाघर 

कानपुर का चिड़ियाघर यूपी के बड़े प्राणी उद्यानों में से एक है | यहां कई तरह के जंगली जानवर देखने को मिल सकते हैं | चिड़ियाघर में बच्चों के लिए अनेक झूले भी लगाएं गए हैं | 

जैन ग्लास मंदिर 

जैन ग्लास मंदिर में जैन देवी - देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं मौजूद हैं | यहां कांच के भित्ति चित्र बने हुए हैं| मंदिर में एक खूबसूरत बगीचा भी है |

कानपुर संग्रहालय 

कानपुर संग्रहालय कानपुर के फूल भाग में भी स्थित है | यह संग्रहालय औपनिवेशिक काल से लेकर आधुनिक कानपुर तक की कलाकृतियों और दस्तावेजों को प्रदर्शित करता है | 

बिठूर 

कानपुर के उत्तर में बिठूर शहर है | यहां नदी और पत्थर घाट पर डुबकी लगा सकते हैं | यहां कैलाश पर्वत की प्रतिकृति समेत कई काकर्षण के केंद्र भी  हैं | 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement