गुजरात में घूमने लायक प्रसिद्ध और अनोखा पक्षी अभ्यारण - खिजड़िया | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

Travel & Culture

गुजरात में घूमने लायक प्रसिद्ध और अनोखा पक्षी अभ्यारण - खिजड़िया

Date : 06-May-2024

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण 

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात राज्य के जामनगर जिले में स्थित अनोखा पक्षी अभ्यारण है। पक्षी अभ्यारण को 1982 में सभी प्रकार के पक्षियों के लिए निवास स्थल के रूप में बनाया गया था। यहां पर आप दूसरे देशों से आने वाले सैलानी पक्षियों की 300 से अधिक पक्षियों की प्रजाति को देख सकते हैं।

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण में स्थित ताजे पानी और मीठे पानी की झील प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण में कलरव करते तरह तरह के पक्षी देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

गुजरात राज्य में सबसे बड़े पक्षी अभ्यारण के रूप में खिजड़िया पक्षी अभ्यारण लोकप्रिय है। अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो निश्चित रूप से आपको घूमने के लिए जाना चाहिए। अभ्यारण में जाने के लिए जामनगर से अनेकों बस, ऑटो रिक्शा, कार, कैब, जैसे साधन उपलब्ध हैं।

मुख्य गेट से अंदर पहुंचने के लिए आपको पैदल चलकर जाना पड़ता है। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण की झील मुख्य दो भागो में खारे पानी और मीठे पानी में विभाजित है।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement