Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

Travel & Culture

खूबसूरत आकर्षण से भरा थाइलैंड

Date : 14-Jan-2023

 थाईलैंड एशिया महाद्वीप में स्थित पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख एवं आकर्षक देश है। दक्षिण एशियाई देशों में थाइलैंड को पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। थाईलैंड प्राकृतिक रूप से काफी अधिक विकसित है। यहां पर कई सारी खूबसूरत आकर्षण से भरा पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। थाईलैंड में कई सारी ऐसी पर्यटन स्थल है जैसे- शहर, धार्मिक स्थल , वन्य जीवन, समुद्री तट आदि जिसे विजिट करने लोग अलग-अलग देशों से आया करते हैं और इन स्थानों को विजिट करने के पश्चात काफी आनंदित अनुभव महसूस करते हैं।

थाइलैंड के बारे में

थाईलैंड दक्षिणी एशिया महाद्वीप का एक ऐसा देश है जोकि पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय है। थाईलैंड का प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश या स्याम है। थाईलैंड का प्रमुख एवं सबसे अधिक आबादी वाला शहर बैंकॉक है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पूरे दुनिया में स्थित सबसे गर्म देशों में से एक है। थाईलैंड को विजिट करने लोग अनेकों अलग-अलग देशों से आया करते हैं। थाईलैंड को अधिकतर भारतीय लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

थाइलैंड के प्रमुख पर्यटक स्थल

बैंकॉक

बैंकॉक थाईलैंड का एक खूबसूरत शहर है। इस बैंकॉक नामक शहर को थाईलैंड के राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह शहर थाईलैंड का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। राजधानी बैंकॉक एक मेट्रो सिटी के साथ-साथ ऊंची ऊंची इमारतों वाला एक खूबसूरत शहर है।

बैंकॉक में घूमने के लिए कई सारी तीर्थ स्थान पर्यटन स्थल, नाइट क्लब, मार्केट और भी बहुत कुछ देखने को मिल जाएंगे जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। बैंकॉक में घूमने के कुछ प्रमुख जगहों का जिक्र करें तो लुम्फिनी पार्क, ग्रैंड पैलेस, एमराल्ड बुद्ध का मंदिर वाट फ्रा सी आदि का नाम शामिल है।

पट्टाया शहर

पट्टाया थाईलैंड का एडवेंचर वाला एक खूबसूरत प्राकृतिक शहर है। यहां पर कई सारी वाटरस्पोर्ट् एक्टिविटीज भी कराई जाती है। पटाया दोस्तों एवं अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक खूबसूरत जगह है। यहां की आकर्षण यहां पर स्थित कई रेस्तरा, कैफे, चकाचौंध रोशनी वाली दुकानें एवं नाइटलाइफ है।

चियांग माई

थाईलैंड में पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित चियांग माई उत्तरी थाईलैंड में पहाड़ों से घिरा हुआ है। चियांग माई में ही स्थित है वाइट टेंपल जोकि थाईलैंड का एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर है। यह मंदिर थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। चियांग माई के प्रमुख आकर्षण थाई मसाज, नाइटलाइफ, बौद्ध मंदिर, वाइट टेंपल आदि जैसे और भी बहुत कुछ यहां पर देखने को मिल जाते हैं जोकि चियांग माई के पर्यटन स्थल की दृष्टि से प्रमुखता बढ़ा देती है।

फ़ी फ़ी आइलैंड

फ़ी फ़ी आइलैंड थाईलैंड का एक मशहूर आईलैंड में से एक हैं। Phi phi 6 आईलैंडो का एक समूह है। थाईलैंड के इस फी फी आइलैंड को विजिट करने के पश्चात आप यहां पर कई सारे गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। फी फी आईलैंड का पानी एकदम साफ है। यहां पर लोग एकांत में समय व्यतीत करने भी आया करते हैं। यह फी फी पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

खाओ याई नेशनल पार्क

खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड में स्थित यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। शांत वातावरण वाला यह पार्क बच्चों को भी काफी अधिक पसंद आता है। यहां पर कई बड़े छोटे जानवर जैसे हाथी, भालू, हिरण देखे जा सकते है। इन सबके अलावा इस नेशनल पार्क में डायनासोर के पैरों का निशान को भी देखा जा सकता है। यह खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड के टॉप पाँच प्रमुख नेशनल पार्क में से एक माना जाता है।

फुकेत

फुकेत थाईलैंड का एक ऐसा जगह जहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। फुकेत थाईलैंड का एक समुद्री तट है जो कि पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर एक बुद्ध टावर भी देखा जा सकता है। इस समुद्री तट को पर्यटकों की दृष्टि से विश्व के सबसे लोकप्रिय समुद्र तट में से एक माना जाता है। थाईलैंड में जाने के बाद अगर आप एक शांत वातावरण और समुद्री तट का तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए फुकेत एक खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है।

क्राबी

क्राबी थाईलैंड का एक लोकप्रिय समुद्री तट है। इसे थाईलैंड के हनिमून स्थल के रुप में काफी लोकप्रिय माना जाता है। हरे-भरे जंगल और कई दीप इस समुद्री तट के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यहां से नीले समुद्र का दृश्य और इसके आसपास स्थित प्रमुख आकर्षण इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

अयुत्या

अयुत्या चाओ फ्राया नदी घाटी में स्थित है। यह अयुत्या थाईलैंड के एक आधुनिक महानगर के साथ-साथ थाईलैंड की प्राचीन राजधानी भी है। अयुत्या इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए थाईलैंड में घूमने लायक खूबसूरत जगह है। यह पौराणिक समय में एक चहल-पहल वाला खूबसूरत महानगर हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में अयुत्या के खंडहर एक पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

फ्लोटिंग मार्केट

फ्लोटिंग मार्केट थाईलैंड में स्थित एक जलीय मार्केट है। इस मार्केट में आपको लगभग बहुत सारे वस्तुएं देखने को मिल जाएंगे। इस मार्केट में कुछ लोग ऐसे भी जाया करते हैं जो थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से केवल इस मार्केट को देखने के लिए आए हुए रहते हैं। इस फ्लोटिंग मार्केट में खरीदारी करने के लिए एक छोटे से नाव में बैठकर आप खरीदारी कर सकते हैं। थाईलैंड में घूमने के प्रमुख जगहों में से फ्लोटिंग मार्केट एक पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है।

 

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement