गोविंद देवजी मंदिर में सजेगी रचना झांकी | The Voice TV

Quote :

साहस वह सीढ़ी है जिस पर अन्य सभी सद्गुण टिके रहते हैं- क्लेयर बूथ लूस

Travel & Culture

गोविंद देवजी मंदिर में सजेगी रचना झांकी

Date : 14-Feb-2025

जयपुर। फाल्गुन का महीना शुरू हो गया। छोटीकाशी में होली का खुमार छाएगा। गोविंद देवजी मंदिर में 23 फरवरी से 9 मार्च तक रचना झांकी सजेगी। दोपहर साढ़े 12 से 12:45 बजे तक ठाकुर श्रीजी की विभिन्न लीलाओं का रंग-बिरंगी गुलाल से चित्रण किया जाएगा। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज में गुरुवार को ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी सरकार को फाल्गुनी भजन सुनाए गए। शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज ने ठाकुर जी के लाड़ लड़ाए। श्री सरस परि कर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि शुक संप्रदाय के आचार्यों द्वारा लिखित फाल्गुनी पदों का गायन किया गया। यह क्रम सांयकालीन वेला में पूरे फाल्गुन माह चलेगा।

हालांकि ब्रज में होली की शुरुआत वसंत पंचमी से हो चुकी है। तब से प्रतिदिन ठाकुर श्री राधा गोविंद भगवान को पांच तरह की गुलाल अर्पित की जा रही है। होली तक ठाकुरजी को राजभोग झांकी में गुलाल अर्पित की जाएगी। रचना झांकी में ठाकुर जी भक्तों संग होली खेलेंगे। इस दौरान ठाकुरजी वसंती पोशाक धारण कर कमर में फेंटा बांधकर दर्शन देंगे। उनकी यह भंगिमा होली के लिए तैयार होने का प्रतीक है। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी, पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी, सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज, रामगंज बाजार के लाड़लीजी, चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारी सहित अन्य वैष्णव मंदिरों में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement