नेपाल-भारत संयुक्त कंचनजंघा अभियान से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई: नेपाल के रक्षा मंत्री | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

नेपाल-भारत संयुक्त कंचनजंघा अभियान से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई: नेपाल के रक्षा मंत्री

Date : 04-Jun-2025

 

नेपाल के रक्षा मंत्री मनबीर राय ने उम्मीद जताई है कि नेपाल-भारत संयुक्त माउंट कंचनजंघा अभियान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्वतारोहण साझेदारी का प्रतीक बनकर उभरा है और क्षेत्रीय मित्रता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

अभियान दल के सदस्यों ने काठमांडू स्थित नेपाली सेना मुख्यालय में रक्षा मंत्री राय और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ निर्मल थापा को औपचारिक रूप से अभियान का झंडा सौंपा। इस दल में 10 नेपाली सेना और 5 भारतीय सेना के जवान शामिल थे, जिन्होंने 19 और 20 मई, 2025 को माउंट कंचनजंघा की सफल चढ़ाई की।

यह पहली बार है जब दोनों सेनाओं की संयुक्त टीम ने कंचनजंघा (दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी) पर चढ़ाई की। इससे पहले, साल 2003 और 2013 में दोनों सेनाओं ने साझा रूप से सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) पर सफल चढ़ाई की थी।

अभियान की शुरुआत 3 अप्रैल, 2025 को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित ‘झंडा फहराने के समारोह’ से हुई थी, जो इस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत का प्रतीक था।

यह पर्वतारोहण न केवल सैन्य सहयोग को दर्शाता है, बल्कि भारत-नेपाल मित्रता की ऊँचाइयों का भी प्रतीक बन गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement