मदीना दुर्घटना के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी रवाना | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

मदीना दुर्घटना के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी रवाना

Date : 19-Nov-2025

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नज़ीर के नेतृत्व में भारत का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज सऊदी अरब जाएगा। यह दौरा 17 नवंबर को मदीना में भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद दुर्घटना के मद्देनज़र किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल सऊदी अधिकारियों, विशेष रूप से हज और उमराह मंत्रालय के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और सभी आवश्यक उपायों की निगरानी करेगा।

श्री नज़ीर के साथ वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीज़ा विभाग के सचिव अरुण कुमार चटर्जी भी होंगे। यह प्रतिनिधिमंडल मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा के भारतीय महावाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों की पहचान प्रक्रिया को तेज़ कर रहे हैं। सरकार मृतकों के परिजनों की सऊदी यात्रा की व्यवस्था भी कर रही है।

मंत्रालय ने आश्वस्त किया कि भारत सरकार इस त्रासदी से प्रभावित सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है और त्वरित एवं प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement