श्रीलंका के संसद सदस्य इस्माइल मुथ्थू मोहम्मद का इस्तीफा | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

श्रीलंका के संसद सदस्य इस्माइल मुथ्थू मोहम्मद का इस्तीफा

Date : 28-Nov-2025

 कोलंबो, 28 नवंबर। ऑल सीलोन मक्कई कांग्रेस के नेता और संसद सदस्य इस्माइल मुथ्थू मोहम्मद ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि संसद की सदस्यता छोड़ने का फैसला पार्टी नेतृत्व के आदेश पर लिया। उन्होंने संसद सत्र के दौरान यह घोषणा की।


 

श्रीलंका के डेली न्यूज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल मोहम्मद ने संसद सदस्य के रूप में अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है।

 

 


 

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका फैसला पार्टी के निर्देशों पर आधारित है। उन्होंने नेतृत्व के साथ कभी धोखा नहीं किया है।

 

 


 

मोहम्मद ने दिसंबर 2024 में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली थी। वो राष्ट्रीय सूची के जरिए संसद के लिए चुने गए। ऑल सीलोन मक्कई कांग्रेस ने समागी जन बालवेगया के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा । मोहम्मद राजनीति में आने से पहले प्रधानाध्यापक रहे हैं।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement