"थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर फिर भड़का तनाव, दोनों ओर से हमले" | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

"थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर फिर भड़का तनाव, दोनों ओर से हमले"

Date : 08-Dec-2025

 थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। थाईलैंड के सिसाकेट और उबोन रत्चथानी प्रांतों में आज सुबह सेना ने विवादित सीमा क्षेत्र पर हवाई हमले किए। थाई अधिकारियों का कहना है कि कंबोडियाई सैनिकों ने पहले गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस हमले में थाईलैंड के एक नागरिक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। थाईलैंड का दावा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने केवल कंबोडिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

वहीं, कंबोडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संघर्ष की शुरुआत थाई सेना ने प्रीह विहियर और ओद्दार मीनचे क्षेत्रों में की। दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

यह ताजा हिंसा जुलाई में हुई उन भीषण झड़पों के बाद सामने आई है, जिनमें 48 लोगों की जान गई थी और करीब तीन लाख लोग विस्थापित हुए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते ने उस संघर्ष को रोक दिया था।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा के कई हिस्सों पर दशकों से विवाद बना हुआ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement