चीन ने ताइवान के निकट नौसेना और वायु सेना अभ्यास शुरू किया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

चीन ने ताइवान के निकट नौसेना और वायु सेना अभ्यास शुरू किया

Date : 19-Aug-2023

 चीन ने ताइवान के निकट नौसेना और वायु सेना अभ्यास शुरू किया है। ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई की अमरीका यात्रा के बाद एक चेतावनी के रूप में यह प्रतिक्रिया सामने आई है। विलियम लाई अगले साल जनवरी में ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव के अग्रणी दावेदार हैं। खबरों में बताया गया है कि चीन ने ताइवान को बाहरी ताकतों के साथ मिलकर किसी उकसाने वाली कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने एक बयान में कहा कि नौसेना और वायु सेना अभ्यास का उद्देश्य सेना की तैयारियों का निरीक्षण करना है।



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement